बलरामपुर, मई 1 -- ललिया। स्थानीय क्षेत्र में गुरुवार रात आई तेज आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। अकबरपुर गांव के पास लगी बांस की कोठी तेज हवाओं से जड़ समेत उखड़ गई। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। वहीं कोड़री-मथुरा मार्ग पर शेखापुर गांव के निकट सड़क पर जलभराव हो जाने से राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा प्रानपुर-मथुरा मार्ग पर निर्माणाधीन दो पुलों के बीच बने कच्चे बाईपास मार्ग पर कीचड़ और फिसलन से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। कई वाहन फंसने से यातायात बाधित हो रहा है। ग्रामीण राजेश, कृपाराम, संतोष, जयकृष्ण व मनोज ने प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था कराने और कच्चे मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके। यह भी पढ़ें- जर्जर तारों के सहारे बिजली आपूर्ति
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.