आंधी-पानी से प्रभावित परिवारों के बीच पॉलीथिन का वितरण
सीतामढ़ी, मई 27 -- रमेश कुमार परिहार। प्रखंड क्षेत्र में बीते दिनों आई तेज आंधी और बारिश के बाद प्रशासन राहत कार्य में जुट गया है। आंधी-पानी से प्रभावित विभिन्न पंचायतों में क्षतिग्रस्त घरों का जायजा लेने के बाद पीड़ित परिवारों के बीच पॉलीथिन का वितरण किया गया। अचानक आई तेज हवा और बारिश से कई गांवों में कच्चे मकानों के छप्पर उड़ गए, जबकि कई घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।बारिश के कारण लोगों का दैनिक जीवन भी प्रभावित हुआ। सीओ ज्योति कुमारी के निर्देश पर राजस्व कर्मचारियों की टीम ने पंचायतों में पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। टीम ने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और तत्काल राहत उपलब्ध कराई। यह भी पढ़ें- आंधी बारिश ने मचाई तबाही, नया टोला चौखट में एक दर्जन घरों के उड़े एस्वेस्टस शेड छप्पर, लाखों का नुकसान आंधी बारिश ने मचाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.