प्रयागराज, अप्रैल 1 -- प्रयागराज। मंगलवार देर रात जोरदार आंधी और पानी की वजह से शहर से लेकर देहात तक बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कहीं पर पेड़ गिरे तो कहीं पर ब्रेक डाउन हो गया। रात भर आधे शहर में अंधेरा छा गया। सुबह बिजली न होने के कारण कई मोहल्लों में पानी के लिए शहरी परेशान हुए। दारागंज स्थित बक्शी बांध पर बिजली के तार पर बड़ा पेड़ गिर गया। रात करीब दो बजे पेड़ गिरने से दारागंज पावर हाउस से बिजली काट दी गई। जिसकी वजह से बुधवार की सुबह हजारों लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ गया। क्षेत्रीय लोगों ने पेड़ गिरने की सूचना बिजली विभाग के आला अधिकारियों को दी लेकिन सुबह नौ बजे तक पेड़ हटाने के लिए कोई नहीं पहुंचा। तो अधिकतर लोग स्नान के लिए दशाश्वमेध घाट पहुंच गए। जहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। इसी तरह शहर के अन्य मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.