आंधी-पानी से पांच घंटे विद्युत आपूर्ति रही बाधित
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 13 -- गौरा। शनिवार सुबह 10 बजे के करीब आए आंधी-बारिश से क्षेत्र के तीन विद्युत उपकेंद्रों गौरा, खाखापुर, पांडेय तारा की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी थमने के बाद विद्युत कर्मियों ने लाइन की पेट्रोलिंग शुरू की तो पता चला कि गौरा विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली मेन लाइन ब्रेकडाउन में हो गई है। जिसके कारण पांडेय तारा की लाइन भी बंद हो गई। इन विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े गांव की आपूर्ति बाधित हो गई। खाखापुर की लाइन तीन बजे बहाल कर दी गई। वहीं गौरा और पांडेयतारा की 4 बजे के करीब बहाल हुई। यह भी पढ़ें- आंधी में 182 पोल टूटे, शहर से लेकर गांव तक की बिजली व्यवस्था ध्वस्त यह भी पढ़ें- आधी रात आई आंधी से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.