आंधी पानी से पांच घंटे बाधित रही मुकुंदा फीडर से बिजली आपूर्ति
धनबाद, मई 30 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। शुक्रवार की दोपहर आई तेज आंधी और बारिश के कारण मुकुंदा फीडर से बिजली आपूर्ति करीब पांच घंटे तक पूरी तरह बाधित रही। बिजली गुल होने से एमओसीपी, जयरामपुर मोड़, चांदकुइया मोड़, घनुडीह, मोहरी बांध, झरिया स्टेशन रोड और लोदना बाजार आदि इलाकों में हाहाकार मचा रहा। बिजली कटने से इन क्षेत्रों में जलापूर्ति भी ठप हो गई, जिससे लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ा। आक्रोशित उपभोक्ताओं का कहना है कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड का रवैया हमेशा ऐसा ही रहता है। हल्की आंधी-पानी आते ही बिजली गुल हो जाती है। इसके बाद पानी की गंभीर किल्लत हो जाती है, लेकिन विभाग इस समस्या को गंभीरता से नहीं लेता। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से चरमराई बिजली व्यवस्था, बबना में रात भर रहा अंधेरा इधर, मुकुंदा विद्युत सब-स्टेशन के कर्मियों ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.