सीतामढ़ी, मई 1 -- परसौनी। प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की रात गर्जन के साथ आई तेज आंधी-पानी से भारी नुकसान हुआ। तेज हवा के कारण कई घरों के छप्पर उड़ गए तथा अनेक पेड़ धराशायी हो गए। मदनपुर पंचायत के सुंदरगामा गांव में सौदागर राय एवं सुरेश राय के घर पर पेड़ गिरने से दोनों का मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। जबकि घर में रखा अनाज भी बर्बाद हो गया। आंधी के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलने पर जिला परिषद सदस्य रमिता कुमारी, मुखिया सिकंदर यादव व सचिन राय मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ितों को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- तेज हवा के साथ बारिश से गिरे पेड़, घरों के उड़े छप्पड़ यह भी पढ़ें- कल्याणपुर में तेज आंधी-पानी से दस बकरियों की मौत यह भी पढ़ें- विशाल पेड़ गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.