लखीमपुरखीरी, मई 4 -- सोमवार सुबह आधी के साथ हुई बरसात से कस्बा भीखमपुर में जलभराव,व गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। वहीं पक्की दिवार गिरने से परिजन बाल बाल बच गए। क्षेत्र में आंधी के साथ हुई बरसात से कस्बे में राजेश के मकान से सत्यदेव पाण्डेय के मकान तक जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पडा। भीखमपुर निवासी किसान राकेश मिश्रा महेंद्र अवस्थी के दो दिनों से भीगी गेहूं की फसल सुखाने के बाद पुनः भीगने से भारी नुकसान हुआ है। वहीं इमलीखेड़ा निवासी दोस्त मोहम्मद , सेनपुर निवासी रामहेत ,सुखपाल के खेत में गेहूं की फसल आंधी बरसात से उड़ने व भीगने से भारी क्षति हुई है। यह भी पढ़ें- लखीमपुर में तेज आंधी के साथ भारी बारिश, बिजली गुल खमरिया निवासी टीकाराम की 20 फिट पक्की दीवार भरभरा कर गिरने से परिजन बाल बाल बच गए। वहीं स...