वाराणसी, अप्रैल 30 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जिले में बुधवार दोपहर आंधी-पानी से नुकसान हुआ। करीब सौ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा में कई होर्डिंग-बोर्ड और टिन शेड उड़ गए। खंभे गिरे और तार टूट गए। शहरी-ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। बीएचयू गेट पर मालवीय प्रतिमा का छत्र टेढ़ा हो गया। कई जगह ओले भी पड़े। उधर, मौसम खराब होने का असर उड़ानों पर भी पड़ा। कई विमान बाबतपुर से अन्यत्र डायवर्ट कर दिए गए। हालांकि झमाझम बारिश से तापमान करीब 16 डिग्री घट गया। इससे लोगों को राहत हुई। गंगा घाटों पर देर शाम तक लोगों का जमावड़ा लगा रहा। गुरुवार (30 अप्रैल) को भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है。 यह भी पढ़ें- आंधी-पानी से नुकसान, होर्डिंग-खंभे गिरने से लोग परेशान मौसम का अचानक बदलाव बुधवार दोपहर मौसम का रुख अचानक बदला। तीन...