चंदौली, मई 30 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में कई दिनों से चल रही लू और तपिश के बाद शुक्रवार की भोर में मौसम अचानक बदल गया। तेज आंधी और बारिश से मौसम सुहाना हो गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं आंधी तूफान से जिले के कई इलाकों में पेड़ गिर गए जिससे आवागमन बाधित हो गया। बिजली के खंभे टूटने और ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गए। नौगढ़ उपकेंद्र में खराबी आ गई। जिससे अलग-अलग हिस्सों में भोर से लेकर देर रात तक बिजली गुल रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी。 यह भी पढ़ें- 80 किमी की रफ्तार से चली आंधी, बारिश के दौरान गिरे खंभे और पेड़मौसम में बदलाव बीते गुरुवार तक तपिश और लू से परेशान लोगों को शुक्रवार को काफी राहत मिली। भोर में बारिश होने से तापमान गिर गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश से ...