आंधी-पानी से तार पर गिरी पेड़ों की डाली, बिजली आपूर्ति बाधित
रांची, मई 18 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सोमवार दोपहर को आई आंधी पानी से कई पेड़ों की डाली गिरने से 33 हजार वोल्ट की विद्युत तार क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे सिल्ली मुरी आसपास क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत कर्मी करमा महतो ने बताया कि जोन्हा क्षेत्र में दोपहर को हुए आधी पानी के वजह से जोन्हा से अनगड़ा के बीच राजा डेरा के समीप लगभग 5 पेड़ों की डाली बिजली तार पर गिरने से तार को क्षतिग्रस्त कर दिया है, वहीं जीन्तु पीड़ी के समीप इंसुलेटर फटने से 33 हजार वोल्ट की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गया है। मरम्मती का काम चल रहा है। देर शाम तक बिजली बहाल कर दी जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.