कानपुर, अप्रैल 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। तेज आंधी-तूफान से आम जनजीवन पर बड़ा असर पड़ा है। कई लोगों की जान चली गई, वहीं बड़ी संख्या में घर, दुकानें, वाहन तथा औद्योगिक इकाइयों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए नगर कांग्रेस ने बैठक तिलक हाल में की। अध्यक्ष पवन गुप्ता ने प्रदेश सरकार से तत्काल राहत एवं मुआवजा देने की मांग की। छोटे व्यापारियों और दुकानदारों का भी भारी नुकसान हुआ है, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। हरप्रकाश अग्निहोत्री, शंकर दत्त मिश्रा, ग्रीन बाबू सोनकर, निजामुद्दीन खान, इकबाल अहमद आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...