आंधी-पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बिजली व्यवस्था भी चरमराई
नवादा, मई 10 -- नवादा जिले में विभिन्न प्रखंडों में शुक्रवार की रात आई आंधी और तेज बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रकृति के इस रूप ने जहां भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं जिले के किसानों, व्यापारियों और आम लोगों के लिए यह आफत बनकर टूटी। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाएं चरमरा गई हैं। शनिवार की सुबह तक मौसम कुछ इसी प्रकार का बना रहा, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे बादलों की ओट से धूप के दर्शन हुए। हालांकि रात वाली बारिश और बादलों ने धूप की तपिश को कम ही बनाए रखा। आंधी की तीव्रता अधिक रहने नवादा-गया रोड, नवादा-पावापुरी मार्ग और रजौली के घाटी क्षेत्रों में कई पेड़ की टहनियां टूट गयीं, हालांकि इससे इससे आवागमन बाधित होने जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। इस बीच, आंधी की चपेट मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.