आंधी-पानी से छह फीडर हुए ब्रेकडाउन,बिजली आपूर्ति ठप
गोपालगंज, मई 26 -- गोपालगंज। जिले में सोमवार की देर रात आयी तेज आंधी-पानी के चलते 33 व 11 हजार केवीए के आधा दर्जन फीडर अचानक ब्रेकडाउन हो गए। जिसके चलते करीब चार घंटे तक बिजली अपूर्ति बाधित रही। हालांकि आंधी-पानी से सिर्फ गोपालगंज डिविजन इलाका प्रभावित रहा। इधर, मीरगंज डिविजन इलाके में निर्बाद्ध रूप से बिजली की आपूर्ति होती रही। मिली जानकारी के अनुसार आंधी पानी के चलते गोपालगंज-झंझवा 33 हजार केवीए लाइन व बरौली, बैकुंठपुर, मांझागढ़ प्रखंड के आधा दर्जन 11 हजार केवीए के लाइन ब्रेक डाउन हो गया। आंधी के चलते लाइनों पर पेड़ की टहनियां टूट कर गिर गई थीं। जिससे रात में बिजली आपूर्ति बहाल करने में कंपनी के लाइन मैन व मानव बलों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- कटिहार: 18 घंटे बिजली रही ठप, व्यवसायिकों एवं दुकानदारों को हुआ भारी नुकसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.