रायबरेली, अप्रैल 1 -- रायबरेली संवाददाता। तेज हवाओं ने बीती मंगलवार की रात बिजली व्यवस्था ध्वस्त कर दी। इस आंधी में करीब चार सौ गांवों की बिजली लाइन प्रभावित हो गई। तेज आंधी में एक दर्जन से अधिक खंभे टूट गए और पेड़ भी गिर गए। कड़ी मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति 16 घंटे बाद बहाल की जा सकी है। बिजली के अभाव में लोगों के घरों के इनवर्टर भी बंद हो गए। लोग गर्मी में रात भर परेशान रहे वहीं बिना पानी के बेहाल नजर आए। कई गांवों में शाम छह बजे तक आपूर्ति बहाल हो सकी। कई जगह पेड़ गिरने से थोड़ी देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। बाद में स्थितियां सामान्य हो गईं। उधर हरचंदपुर क्षेत्र में बीती रात आंधी पानी का कहर हरचंदपुर और रहवां विद्युत केंद्र पर टूट पड़ा। आकाशीय बिजली की तेज डरावनी गड़गड़ाहट और चमक से लोग डरे सहमें रहें। दोनों उपकेंद्र के आठ फीडरो की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.