गंगापार, मई 29 -- शुक्रवार भोर में आयी आंधी ने फिर से एक बार कई पेड़ों और बिजली के खंभों को गिरा दिया है। इससे इन मार्गों पर यातायात भी प्रभावित रहा। फूलपुर क्षेत्र में शुक्रवार भोर में तेज आंधी और हल्की बारिश हुई। जिसका असर पेड़ों और बिजली के खंभों पर भी पड़े है। फूलपुर-हनुमानगंज मार्ग पर नगर पंचायत सीमा के बाद एक विशालकाय पेड़ गिर गया। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा राजकीय महिला महाविद्यालय परासिनपुर में परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों को उठाना पड़ा। उन्हें कई किलोमीटर दूर की यात्रा करनी पड़ी। उधर फूलपुर-मुबारकपुर मार्ग पर लिलहट गांव के सामने लगभग आधा दर्जन बिजली के खम्भे गिर गए, जिससे यातायात और विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। यह भी पढ़ें- आंधी तूफान के चपेट में आने से गिरे पेड़, जिले भर की बिजली गुल यह भी पढ़ें- 87 की रफ्तार से चली आंधी, झमाझम...