आंधी-पानी से गिरे पेड़, शेड व बाइक क्षतिग्रस्त
धनबाद, मई 21 -- अलकडीहा। तिसरा क्षेत्र में बुधवार की दोपहर आए तेज आंधी-पानी से कई जगह पेड़ टूटकर गिर गए। नॉर्थ तिसरा कार्यालय परिसर में पेड़ गिरने से बाइक शेड क्षतिग्रस्त हो गई। कर्मियों की दो बाइक को भी क्षति पहुंची है। एमओसीपी में रमेश भगत की चाय दुकान का शेड उड़ गया। चांद कुइयां मोड़ निवासी दिलीप विश्वकर्मा व सुरेश विश्वकर्मा के घर पर पेड़ की डाली गिरने से छत की शीट टूट गई। गजानंद ऑटो पार्ट्स दुकान का चदरा शीट भी क्षतिग्रस्त हुआ। मुकुंदा, जयरामपुर मोड़, एमओसीपी, अलकडीहा में भी पेड़ों की डालियां गिरीं। घनुडीह, मोहरी बांध, तिसरा के कई स्थानों पर बिजली के तार टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.