गया, मार्च 20 -- पूर्वानुमान के अनुसार मौसम का मिजाज शुक्रवार की शाम बदल गया। शाम चार बजे के बाद बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। गया जी शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में आंधी-पानी ने कहर बरपाया। गरज, तेज हवा व हल्की बारिश के साथ वज्रपात की भी घटना हुई। बदले मौसम से फसल को नुकसान पहुंचा है। दूसरी ओर गर्मी से भी राहत मिली। शहर में करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। पुलिस लाइन के पास पेड़ गिरने के कारण कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति कुछ देर के लिए प्रभावित हुई। चना, मक्का, मसूर, गेहूं और सब्जी को नुकसानअचानक आई आंधी-पानी से चना, मक्का, मसूर, गेहूं तथा जेठुआ सब्जी की फसलों को काफी क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि फसल कटाई के समय इस तरह की बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। आंधी के कारण पेड़-पौधों को भी नुकसान हुआ है। खासकर आम के मंजर झड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.