सुल्तानपुर, अप्रैल 5 -- सुलतानपुर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में शनिवार की रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई,जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसी दौरान प्रयागराज रोड पर प्रतापगंज चौकी के पास एक बड़ा हादसा हो गया। तेज हवाओं के कारण एक विशालकाय आम का पेड़ चलती कार पर गिर गया। यह कार प्रयागराज से लखनऊ जा रही थी, जिसमें दो लोग सवार थे। पेड़ गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मलबे में दब गई। हालांकि राहत की बात रही कि दोनों सवारों की जान बच गई और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कार से बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद देहात कोतवाली क्षेत्र में सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात सामान्य कराने का प्रयास किया। तेज आंधी ...