सीवान, मई 30 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। सीवान-गोरखपुर रेलखंड के कुसम्ही व गौरी बाजार स्टेशनों के बीच आंधी-पानी से गुरुवार की सुबह पेड़ गिरने से ओएचई वायर टूट गया। इस कारण रूट पर संचालित कई ट्रेनों के परिचालन पर इसका असर देखा गया। रूट की चार ट्रेनों को कप्तानगंज, थावे मार्ग होकर चलाया गया, वहीं, कई ट्रेनें अपने नीयत समय से कई घंटे बाद भी स्थानीय जंक्शन पर नहीं पहुंची थीं। ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ने से यात्रियों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी से कुसम्ही-गौरीबाजार के बीच टूटा ओएचई वायर, ट्रेनों के परिचालन बाधितरेलवे प्रशासन की कार्रवाई बताया गया कि रेलखंड पर ओएचई वायर के टूटने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा व मरम्मत कार्य को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इस मार्ग से गुजरने वाली चा...