सिद्धार्थ, जून 17 -- लोटन। क्षेत्र में सोमवार की देर रात आए तेज आंधी-पानी में कई जगह का बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे आपूर्ति बाधित हो गई है। रात लगभग नौ बजे काफी तेज आंधी पानी आने से लोग भयभीत हो उठे। सोहांस-नौगढ़ रोड पर फुलवरिया गांव के पास पोल टूट कर गिर गया। इसके अलावा उस्का बाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत कठहा इमिलिहा के सरकारी स्कूल के पास पोल झुक गया। जिस पर तार लटकता रहा। इससे ग्रामीण अंचल के 50 से अधिक गांव की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रही। हालांकि कर्मचारी सूरज गुप्त, गोपी मिश्र, मंगरू आदि आपूर्ति बहाल कराने में जुटे रहे। जेई बालमुकुंद सिंह ने बताया कि आंधी पानी आने से कई जगह पोल व तार गिरे हैं। जिसे सही कराकर आपूर्ति को बहाल कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...