हाजीपुर, अप्रैल 30 -- जंदाहा । संवाद सूत्र बीती रात आई तेज आंधी, वर्षा ने जनजीवन को काफी प्रभावित किया। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे टूट गए और तार गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। कुछ इलाकों में कच्चे मकानों, दुकानों और झोपड़ियों को नुकसान पहुंचा। तेज बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव हो गया, जिससे सुबह लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। खेतों में खड़ी फसलों के अलावा आम एवं लीची को काफी नुकसान हुआ है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। तूफान के कारण कई जगह टीन-शेड उड़ गए। गिरे हुए पेड़ों को हटाने, बिजली बहाल करने और जलनिकासी की व्यवस्था की जा रही है। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से गहराया बिजली संकट, भीषण गर्मी से मिली राहत प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने तथा खराब मौसम में अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है। - प्रभात ठाकुर यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.