सासाराम, मई 7 -- नौहट्टा। एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर अचानक तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। पिछले चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण खेतों में लगी मूंग एवं सब्जी की फसल बुरी तरह प्रभावित हो गई है। गुरुवार को कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई, वहीं कुछ क्षेत्रों में करीब 10 मिनट तक जमकर ओलावृष्टि भी हुई, जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...