रायबरेली, अप्रैल 4 -- हरचंदपुर संवाददाता। थाने के हिडइन गांव में रहने वाला सुनील पुत्र रामबरन पासी शनिवार को बाजार से सामान लेकर वापस घर लौट रहा था। इसी बीच अचानक आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। प्रधान प्रतिनिधि कमल कुमार, रामू लोधी आदि लोगों ने बताया गांव में श्रीराम पुत्र बुध्धू के दरवाजे पर लगा नीम का पेड़ सुनील के ऊपर ढह गया। पेड़ की चपेट में आकर सुनील साइकिल समेत उसके नीचे दब गया। अच्छा रहा पेड़ गिरने से हुई आवाज और सुनील की चीख पुकार सुनकर आस पास में मौजूद लोग समय रहते हरकत में आ गए। बारिश की परवाह किए बिना ग्रामीणों ने आनन फानन पेड़ काटकर सुनील को बाहर निकाला। रामू लोधी, पप्पू सिंह आदि निजी वाहन से घायल लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉ. सचिन निगम ने बताया घायल सुनील के सीने और पीठ में गंभीर चोट चोट लगी। युवक को सांस लेने में दिक्कत हो रह...