इटावा औरैया, अप्रैल 8 -- इटावा। शनिवार से आंधी पानी का जो सिलसिला शुरू हुआ वह अभी तक जारी है। इस आंधी पानी में किसानों के सपने बह गए। उनकी मेहनत से तैयार की गई फसल 40 फ़ीसदी तक बर्बाद हो गई। अभी भी आसमान में छाए बादल और रुक-रुक कर होती बारिश किसानों को डरा रही है । शनिवार की शाम से शुरू हुई बारिश का सिलसिला मंगलवार तक चला। बुधवार को भी पूरे दिन बादल छाए रहे और बारिश की आशंका बनी रही। इस बेमौसम बारिश ने अन्नदाता को परेशान कर दिया है। जिले में सबसे ज्यादा नुकसान ताखा तहसील क्षेत्र में हुआ है। यहां गेहूं और मक्का को 40 फ़ीसदी से अधिक नुकसान का आकलन किसानों ने किया है। ताखा क्षेत्र के ताखा गांव में तो ओले गिर जाने से पूरे गांव में फसल खेतों में बिछकर बर्बाद हो गई है । कई अन्य गांव में भी ओले गिरे हैं और फसल नष्ट हो गई है। बारिश से पहले तेज हव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.