आंधी पानी में पेड़ गिरने से दो घंटे तक आवागमन बाधित
जहानाबाद, मई 12 -- कुर्था, निज संवाददाता किंजर थाना क्षेत्र के सोहरैया मोड़ के समीप मंगलवार को आंधी पानी में एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। जिसके कारण करीब दो घण्टे तक कुर्था- किंजर मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। लोगों ने बताया कि शाम में आयी आंधी- पानी में बीच सड़क पर एक विशाल पेड़ गिर गया। हालांकि जिस समय पेड़ गिरा उस समय सड़क पर आवागमन कम हो रहा था। जिससे किसी को क्षति नहीं हुई। लेकिन उक्त पथ पर आवागमन कुछ समय के लिये ठप हो गया। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी। सड़क अवरुद्ध रहने से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान से पेड़ गिरा, सड़क बाधित और कुआं क्षतिग्रस्त हालांकि प्रशासन व स्थानीय लोगों के पहल से सड़क पर गिरे पेड़ को हटाया गया। जिससे आवागमन बहाल हो सकी। यह भी पढ़ें- तेज हवाओं के साथ बारिश ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.