आंधी-पानी में नुकसान का सर्वे, मिलेगा मुआवजा
वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी, हिटी। जिले में बुधवार शाम आंधी-पानी में भारी नुकसान हुआ। पीड़ितों की क्षतिपूर्ति के लिए आपदा विभाग ने गुरुवार को सर्वे कराया। कई स्थानों पर मकान धराशायी हो गए। मवेशियों की जान चली गई। लोग घायल हो गए। इन सभी बिंदुओं के आधार पर मुआवजे का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। घायल व्यक्ति को 54 सौ से 13 हजार रुपये दिए जाएंगे। कच्चा मकान गिरने पर चार हजार और पक्का घर धराशायी होने पर साढ़े छह हजार रुपये मिलेंगे। एडीएम (वित्त/राजस्व) और प्रभारी आपदा अधिकारी सदानंद गुप्त ने बताया कि राज्य आपदा मोचक निधि के तहत मुआवजा राशि दी जाएगी। उनके मुताबिक आंधी-पानी में मंडुवाडीह इलाके में मोहित विश्वकर्मा और रमना में बबलू यादव घायल हो गए। लक्षापुर और कोरौता गांव में पेड़ गिरने से तीन भैंस मर गईं जबकि 13 मकान और दो पशु आश्रयस्थल क्षतिग्रस्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.