आंधी-पानी में नुकसान, कई जगह पेड़ व टहनी गिरने से बिजली बाधित
कोडरमा, अप्रैल 3 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। कोडरमा में शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी और गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश शुरू हो गई। मौसम के इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से फौरी राहत मिली। शुक्रवार दोपहर को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं आंधी और बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।आंधी-पानी से कई जगह नुकसान हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में कई जगह कच्चे घरों के करकेटशीट व छप्पर उड़ गये हैं। इसका असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा है। बिजली विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा नुकसान डोमचांच व कोडरमा क्षेत्र में हुआ है, जहां पेड़ व पोल गिरने से घंटों बिजली व्यवस्था बाधित रही। शहरी क्षेत्र में कम नुकसान हुआ है। झुमरी तिलैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.