आंधी पानी में दीवार गिरने से बालिका और आकाशीय बिजली से किशोरी की मौत
हरदोई, मई 14 -- हरदोई पिहानी,संवाददाता। दोपहर करीब एक बजे अचानक मौसम ने करवट ली और जिले के शहरी तथा ग्रामीण इलाकों में तेज धूल भरी आंधी के साथ लगभग 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ और डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और अनेक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में दीवार गिरने से मलबा में दबकर बालिका की मौत हो गई। जबकि पिहानी कोतवाली क्षेत्र के जहानीखेड़ा में कार पर विशाल पेड़ गिर पड़ा। हालांकि कोई कार में सवार नहीं था। जबकि कछौना के आंट-सांट गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर किशोरी की मौत हो गई। मौसम के अचानक बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से कुछ देर के लिए राहत जरूर मिली, लेकिन बारिश थमने और तेज धूप निकलने के बाद उमस बढ़ गई, जिससे जनजीवन फिर से ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.