आंधी-पानी में तीन महिला समेत पांच की मौत
मिर्जापुर, मई 14 -- मिर्जापुर। जिले में बुधवार की देर शाम आंधी-पानी के कहर ने तीन महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, अन्य छह लोग घायल हो गए। लालगंज में तेज हवा से उड़े टिन से महिला का गला कट जाने से मौत हो गयी। चुनार में महिला का सिर फट गया। वहीं, पड़री में पेड़ गिरने से एक महिला और एक बालक की मौत हो गई। चील्ह में दीवार ढहने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। लालगंज संवाद अनुसार क्षेत्र के कोलकम गांव निवासी 35 वर्षीय नीलम देवी घर के सामने बैठी थीं, तभी आंधी से मकान का टिनशेड उखड़ गया और सीधे नीलम के गर्दन पर जा लगा, जिससे उनकी गर्दन कट गई और सिर में गंभीर चोट आई। यह भी पढ़ें- यूपी में तेज आंधी से मलबे और पेड़ों की चपेट में आने से 52 लोगों की मौत घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें लालगंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.