आंधी-पानी में गिरे पेड़ के नीचे दबने से बुजुर्ग की मौत
उन्नाव, अप्रैल 7 -- उन्नाव। संवाददाता आंधी-पानी के दौरान पेड़ गिरने से बुजुर्ग नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सदर कोतवाली क्षेत्र में पहलीखेड़ा गांव निवासी 76 वर्षीय सूर्य नारायन यादव पुत्र श्रीकृष्ण किसी कार्य से घर के पास मौजूद थे, तभी आई आंधी-पानी के दौरान अचानक पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आ गए। पेड़ के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला और घटना की सूचना परिजन को दी। घटना की जानकारी मिलते ही उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार, गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.