बेगुसराय, मई 27 -- बीहट, निज संवाददाता। मंगलवार की देर रात तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश बारिश ने भयंकर तबाही मचायी। कहीं मकान-दुकानों के छप्पर उड़े तो कहीं दीवार धाराशायी हुई। बरौनी अंचल व बीहट नगर परिषद क्षेत्र में सैकड़ों घरों के छप्पर उड़ें व पेड़ धाराशायी हुए। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी ने मचायी तबाही, सैकड़ों घर-दुकानों के छप्पर उड़ेक्षेत्र में हुई तबाही कसहा के रामानंद यादव ने बताया कि मल्हीपुर चौक स्थित श्याम शर्मा के लकड़ी दुकान पर शीशम के पेड़ गिरने से दुकान का छप्पर क्षतिग्रस्त हो गया। मुरली साह के चाय-नाश्ते की दुकान का छप्पर उड़ने से दुकान में रखे हजारों रुपए के सामान बर्बाद हो गये। कसहा रेलवे केबिन के निकट चकिया शिवाला पर बरगद का विशाल पेड़ गिरने से शिवाला की छत क्षतिग्रस्त हो गयी। कसहा के ही राजीव यादव का फास्ट फुड की दुकान का छप्पर...