आंधी-पानी ने मचाई तबाही, दर्जनों पेड़ व बिजली के पोल गिरे, कई घरों के छप्पर भी उड़े
दुमका, मई 28 -- दुमका, हिटी। दुमका जिले के कई ग्रमीण क्षेत्रों में अहले सुबह चली आंधी ने बड़ी तबाही मचाई है। सबसे ज्यादा नुकसान मसलिया, सरैयाहाट प्रखंड व हंसडीहा क्षेत्र में हुई है। मसलिया प्रखंड क्षेत्र में बुधवार अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे आई आंधी तूफान ने मसलिया मुख्यालय सहित कई गांव में तांडव मचाया है। इस आंधी तूफान के कारण मसलिया ब्लॉक चौक के सामने दुमका-मसलिया मुख्य सड़क में एक विशाल सागवान पेड़ एवं एक पीपल की डाली गिर जाने से करीब दो घंटा तक यातायात बाधित रहा। तत्पश्चाद ग्रामीणों द्वारा कुछ डाली को काट कर आधा सड़क को साफ कर यातायात चालू कराया। वहीं प्रखंड क्षेत्र के झिलुवा गांव में चुनूं मरांडी, मेमसल मुर्मू एवं आर्यमन सोरेन के घर के छप्पड़ में लगे एस्बेस्टर को उड़ाकर घर से करीब एक सौ फीट दूरी में गिरने से एस्बेस्टर चकनाचूर हो गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.