अयोध्या, अप्रैल 8 -- अयोध्या, संवाददाता। मंगलवार की देर शाम एक बार फिर मौसम ने करवट बदला और आंधी के साथ धीमी और तेज बूंदाबांदी शुरू हो गई। जो बुधवार को दोपहर बाद भी जारी है। बिगड़े मौसम ने एक बार फिर किसानों के दिल की धड़कन को बढ़ा दिया है। किसानों के लिए अप्रैल माह दर्द लेकर आया है। महीने की शुरूवात से आंधी पानी ने दस्तक दे दी थी। इसके बाद पिछले दिनों मौसम खराब होने से किसानों को नुकसान हुआ है। एक बार फिर मंगलवार को लगभग आठ बजे से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में धूल भरी आंधी शुरू हो गई बादलों की गड़गड़ाहट के साथ गलत चमक भी हो रही थी जिससे किसानों के चेहरे मुरझा उठे। मंगलवार के बाद बुधवार को भी रूक रुक कर हो रही बूंदाबांदी ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। किसान बताते हैं कि क्षेत्र में अभी 75 प्रतिशत गेहूं की फसल खेतों में ही खड़ी ह...