लखनऊ, मई 1 -- आंधी-पानी और जेसीबी से शहर के कई क्षेत्रों में लोगों को शुक्रवार को भी बिजली संकट का सामना करना पड़ा। घंटों लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। जिसके कारण पेयजल तक की दिक्कत आई। लोगों का कहना है कि वर्टिकल व्यवस्था लागू होने के कारण बिजली व्यवस्था सुधारने के बजाय और ज्यादा खराब हो गई है। सबसे बड़ी दिक्कत कि इस व्यवस्था में जल्दी कोई सुनने वाला नहीं है। खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा। विद्युत वितरण निगम नादरगंज के अन्तर्गत न्यू नादरगंज पावर हाउस में शुक्रवार की सुबह चार घंटे बिजली गुल रही, जिससे पावर हाउस से जुड़े दर्जनों मोहल्लों के लोग परेशान रहे। बताया जाता है कि गुरुवार की शाम को आंधी-पानी का असर रहा और तकनीकि फाल्ट आ गया। हालांकि बिजली कर्मियों ने युद्धस्तर पर काम करते हुए फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दिया। यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.