आंधी-पानी के बीच शहर की बिजली रही बंद
पटना, मई 6 -- आंधी-पानी और ओले पड़ने के बीच शहर के अधिकतर इलाकों की बिजली आधे घंटे तक बंद रही। पेसू ने ऐहतियातन इस बीच बिजली आपूर्ति को बंद किया था, ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं घटे। बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे के करीब तेज आंधी के साथ बारिश और ओले पड़े थे। बारिश बंद होने के बाद पेसू ने बिजली बहाल की। सभी 33 केवी लाइन चालू हो गए। हालांकि 11 केवी के कुछ फीडर देर से चालू हुए। इसमें कुसुमपुरम, मकदुमपुर, जगदेव नगर, सदाकत आश्रम, राजा बाजार समेत अन्य फीडर शामिल थे। ये सभी फीडर जंफर कटने और बैनर-पोस्टर गिरने से ब्रेकडाउन में हो गए थे। इसके कारण आधे से एक घंटे तक इससे जुड़े इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजलीकर्मियों ने तत्काल पेट्रोलिंग शुरू की और खराबी को ढूंढ़कर दुरुस्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.