आंधी-पानी के बाद दो दिनों से बिजली गुल
पूर्णिया, अप्रैल 28 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता।कसबा एवं आसपास के क्षेत्रों में आंधी-पानी के बाद पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। लगातार बिजली बाधित रहने से उपभोक्ताओं में भारी रोष देखा जा रहा है। लोगों को पेयजल, लघु उद्योग और मोबाइल चार्जिंग जैसी बुनियादी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कसबा स्टेशन जाने वाली सड़क पर एक पेड़ बिजली तार पर गिरा हुआ है जिससे पूरे मोहल्ले की बिजली बाधित है। मोहल्लावासियों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बिजली नहीं रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन के खंभों को लकड़ी की बल्लियों से रोका उपभोक्ताओं ने विभाग से अविलंब पेड़ हटाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से मिहिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.