गया, मई 4 -- आंधी-पानी के बाद शहर से बिजली गायब हो गयी। घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम होते ही शहर अंधेरे में डूब गया। करीब चार-पांच घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। सोमवार की शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में आंधी-पानी ने कहर बरपाया। करीब 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार की चली हवा के कारण कई पेड़ गिर गए। गया जी शहर के कटारी हिल रोड, पुलिस लाइन, एमआईजी कॉलोनी, चंदौती ब्लॉक, मगध कॉलोनी, जेल के पास, बाइपास, घुटिया आदि इलाकों में गंभीर असर रहा। बिजली तार व खंभों पर पेड़ व बड़ी-बड़ी टहनियां गिर गई। तार व खंभे टूट गए। नतीजा बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गया जी शहर में शाम करीब चार बजे से बिजली गायब हो गई। शाम होते ही खराब मौसम के बीच गया शहर अंधेरे में डूब गया। बिना बिजली के उमस वाली गर्मी रही। इंटवर्टर बैठ गए। मोाबाइल बंद हो गए। घंटों बिना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.