रामगढ़, मई 7 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू में गुरुवार दोपहर तेज आंधी पानी के साथ ओले भी गिरे। जिससे एक तरफ लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली तो वहीं दूसरी तरफ पूरे क्षेत्र की बिजली भी गुल हो गयी। वैसे बिजली सुबह 10 बजे की काट दी गयी थी। जिसके बाद दोपहर में हवा आंधी व बारिश के कारण कई जगह पेड़ व पेड़ो की डाल बिजली तारों पर गिरने के कारण भी बिजली बाधित रही। जिसके बाद बिजली सीधे शाम 7 बजे आयी। 9 घंटे की बिजली कटौती से हरिहरपुर, तालाटांड़, सोलिया, उचरिंगा, पालु, किरिगढ़ा, हफूवा, टेरपा जैसे दर्जनों गांव प्रभावित हुए। वहीं दूसरी तरफ पानी और ओले से किसानों को भी नुकशान हुआ है। खेतों में लगी फसलों के खराब होने का डर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.