आंधी-पानी का रेड अलर्ट, हीट वेव पर आज से ब्रेक
कानपुर, मई 28 -- कानपुर। पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दे दी है। धीरे-धीरे इसका असर भी पड़ने लगा है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश आंधी-पानी का रेड, ऑरेंज व यलो अलर्ट रहा लेकिन हीट वेव का अलर्ट नहीं रहा। अधिकतम तापमान नरम पड़ गया। शहर में दिन का पारा 44.3 से घटकर 42.2 डिग्री हो गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार से रविवार तक आंधी-पानी का रेड से ऑरेंज अलर्ट रहेगा। हीट वेव को जल्द ही ब्रेक लगने वाला है। उत्तरी पाकिस्तान से आ रहा यह पश्चिमी विक्षोभ बेहद सशक्त है। इसका प्रभाव उत्तर प्रदेश समेत छह राज्यों पर व्यापक रूप से पड़ना है। इस विक्षोभ के दौरान खास बात यह है कि यह तूफानी प्रवृत्ति का होगा। हवा की सामान्य गति 60-70 किमी प्रति घंटा से लेकर 100 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है。 यह भी पढ़ें- सावधान! 100 KM की रफ्तार से आने वाला है आंधी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.