आंधी-पानी और ओलावृष्टि से पांच बीघा गेहूं की फसल बर्बाद
सासाराम, मई 9 -- (पेज चार) नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में पिछले दिनों हुई आंधी, तेज बारिश और ओलावृष्टि का असर अब किसानों की फसलों पर साफ दिखने लगा है। क्षेत्र के बरैचा गांव निवासी किसान रामप्रवेश यादव की करीब पांच बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। किसान रामप्रवेश यादव ने बताया कि उनकी जमीन ऊबड़-खाबड़ होने के कारण खेत में हार्वेस्टर मशीन नहीं पहुंच सकी। मजबूरी में उन्होंने मजदूर लगाकर गेहूं की कटाई कराई। कटाई के बाद गेहूं के बोझे खेत में ही रखे गए थे। लेकिन इसी दौरान आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने पूरी फसल को भिगो दिया।
किसान की चिंता शनिवार को मौसम साफ होने पर किसान ने गेहूं के बोझों को खोलकर धूप में सुखाने का प्रयास शुरू किया। जब बोझे खोले गए तो देखा गया कि भीगने के कारण गेहूं के दानों में अंकुरण शुरू हो चुका है। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.