भभुआ, मार्च 29 -- बोले भभुआ, आंधी-पत्थर ने उजाड़ी आम बागानों की उम्मीद टिकोले झड़ने से बागवानों पर टूटा आर्थिक संकट, साल भर की कमाई पर लगा ग्रहण भभुआ सहित आसपास के इलाकों में आम उत्पादकों ने जताई चिंता, फसल घटने से दाम बढ़ने के आसार भभुआ, नगर संवाददाता। वीते शुक्रवार की रात आई तेज आंधी, पत्थर और बारिश ने आम बागानों पर ऐसा कहर बरपाया कि बागवानी से परिवार चलाने वाले किसानों और बाग मालिकों की उम्मीदें टूट गईं। जिन बागानों से हर साल लाखों रुपये की कमाई होती थी, वहां इस बार पेड़ों से आम के टिकोले बड़ी संख्या में झड़ गए। इसका सीधा असर उन परिवारों पर पड़ेगा, जिनकी रोजी-रोटी, बच्चों की पढ़ाई, खेती-बारी और घरेलू खर्च आम की बिक्री पर ही निर्भर रहती है।भभुआ प्रखंड के भेकास गांव सहित आसपास के इलाकों चैनपुर के सिरसी में आम के बगीचे लगाने वाले मालिकों का कहना ...