श्रावस्ती, मई 1 -- श्रावस्ती,टीम। आंधी और बारिश ने जिले भर में तबाही मचाई है। आंधी से सबसे अधिक नुकसान बिजली का हुआ है। कहीं पोल गिर गए तो कहीं पर तार जमीन पर गिर गए। इससे बिजली सप्लाई बाधित हो गई। कुछ क्षेत्रों में शाम सात बजे तक भी बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। गुरुवार रात करीब 11 बजे अचानक मौसम ने करवट बदल लिया। आसमान में काले बादल मंडराने लगे और झमाझम बरसात शुरू हो गई। इसी बीच चली तेज आंधी ने तापमान की गर्मी को शांत कर दिया। इससे शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21 व अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं किसानों की मक्का, मेंथा आदि फसलों को काफी लाभ हुआ है। किसानों को फसलों की सिंचाई से फुर्सत मिल गई। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश का कहर:फसलें बर्बाद, कई गांव अंधेरे मेंग्रामीण क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.