आंधी ने मचाई तबाही, 11 पोल टूटे, कई पेड़ हुए धराशाई
चित्रकूट, मई 14 -- राजापुर। तुलसी नगरी समेत आसपास के इलाकों में बुधवार की शाम अचानक आई तेज धूलभरी आंधी ने तबाही मचा दी। कस्बे के साथ ही आसपास के गांवों व तिरहार क्षेत्र में कई जगह भारी-भरकम पेड़ धराशाई हो गए। कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर विद्युत लाइनों में जा गिरी। जिससे 11 खंभों के साथ तारें टूट गई। इसके साथ ही कस्बे के अलावा करीब 70 गांवों और मजरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। गुरुवार की शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। बुधवार की शाम अचानक आई आंधी की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। धूलभरी आंधी के दौरान लोग किसी तरह घरों में जाकर दुबक गए। हवाएं इतनी तेज चल रही थी कि लोगों में चिंता की साफ लकीरें दिख रही थी। आंधी के दौरान पराको क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के आठ व एलटी लाइन के तीन बिजली के खंभे टूट गए। इसके साथ ही कई जगह भा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.