फतेहपुर, मई 29 -- फतेहपुर। आंधी तूफान ने गुरुवार आधी रात जमकर कहर बरपाया। आंधी में छप्पर गिरने से उसके नीचे सो रहे बुजुर्ग की मौत हो गई्, जबकि टीन की चपेट में आकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दीवार गिरने से उसके बगल में सो रहे एक ही परिवार के पांच लोग चपेट में आकर घायल हो गए। नाजुक हालत में दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आंधी से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। केले की खेती तहस नहस होने से लाखों की क्षति का अनुमान है। किशनपुर थाने के सिमली गांव निवासी 68 वर्षीय त्रिवेणी प्रसाद उर्फ पराग त्रिपाठी बीती रात दरवाजे पर छप्पर के नीचे सो रहे थे। यह भी पढ़ें- भीषण आंधी का कहर: महिला व बुजुर्ग की मौत, पांच घायल, डकोर मार्ग 10 घंटे बंद आंधी के दौरान छप्पर नीचे गिरने से बुजुर्ग दब गए। आवाज सुनकर जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता,...