आंधी ने बिगाड़ी बिजली व्यवस्था, चार दिनों से अंधेरे में तीन टोला
सिमडेगा, मई 22 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले के ग्रामीण इलाकों में आई तेज आंधी और खराब मौसम ने कई गाँवों में लगे बिजली व्यवस्था को चौपट कर दिया है। बीरू पंचायत के बुढ़ापहर गांव में आंधी के कारण एक साथ नौ बिजली पोल गिर गए हैं। जबकि हरिनधरा में ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। वहीं पंडरीपानी में भी बिजली पोल गिरने से आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इन तीनों क्षेत्रों में पिछले चार दिनों से अंधेरा पसरा हुआ है। जिससे हजारों ग्रामीण भारी परेशानी झेल रहे हैं।
ग्रामीणों की परेशानियाँ मुखिया गंगाधर लोहरा ने बताया कि घटना के तुरंत बाद बिजली विभाग को सूचना दे दी गई थी। लेकिन चार दिन बीत जाने के बावजूद अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है। इससे लोगों में विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखी जा रही है। इधर ग्रामीणों ने बताया कि शाम ढलते ही पूरा इलाका अंधेरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.