मथुरा, अप्रैल 28 -- मथुरा, जैसे जैसे गर्मी अपना रौद्र रूप धारण कर रही है, वैसे ही बिजली संकट बढ़ रहा है। सोमवार की शाम आई आंधी के बाद रात भर कई इलाकों की घंटों बिजली गायब रही। इसके साथ ही मंगलवार को दिन में बिजली कटौती की गई। बिजली कटौती ने आम लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दीं हैं। कई इलाकों में मंगलवार को भी दिनभर बिजली गायब रही। सोमवार की शाम आई आंधी के बाद मसानी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बिगड़ गई। बिजली घंटे भर के बाद आई, लेकिन इसके बाद रात में कई बार बिजली का आना-जाना लगा रहा। मंगलवार को दिन भर बिजली का आना-जाना लगा रहा। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से लोगों का चढ़ा पारा, अधिकारी खामोश मसानी विद्युत सब स्टेशन से जुड़े जयसिंहपुरा, कृष्णा पुरम, राधा पुरम, मोहन नगर, बंगाली कालानी, राधे श्याम कालोनी, गणेश टीला, खादर इलाका, लक्ष्मीनगर आदि इलाकों ...