आंधी ने फिर उड़ाई बिजली करीब डेढ़ सौ गांवों में रहा अंधेरा
कानपुर, जून 2 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रविवार रात आई आंधी ने फिर से बिजली की आपूर्ति में बाधा डाल दी। सिकंदरा राजपुर क्षेत्र आंधी में सर्वाधिक प्रभावित हुआ। यहां करीब डेढ़ सौ गांवों में रातभर बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह सिकंदरा और राजपुर कस्बे में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने लगकर लाइन को दुरुस्त किया जब जाकर करीब 12 से 15 घंटे के बीच अलग-अलग इलाकों की आपूर्ति बहाल हो सकी। रविवार देर शाम आंधी के साथ हल्की बारिश ने फिर से लोगों के सामने समस्या पैदा की। इस बार सिकंदरा और राजपुर इलाके में आंधी कर रफ्तार अधिक थी। इससे इन इलाकों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। सिकंदरा क्षेत्र के सिकंदरा, जफरापुर और जटियापुर उपकेन्द्र के सभी फीडरों पर आपूर्ति ठप हो गई। वहीं राजपुर के जैनपुर सब स्टेशन की आपूर्ति ठप हो गई। इसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.