आंधी ने ढहाया बिजली नेटवर्क, 60 गांवों की सप्लाई ठप
कन्नौज, जून 28 -- तिर्वा, संवाददाता। शनिवार देर रात आई तेज आंधी ने तिर्वा तहसील क्षेत्र के बिजली नेटवर्क को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। उमर्दा फीडर पर 25 से अधिक बिजली के खंभे टूट जाने से करीब 60 गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। रातभर अंधेरे में रहने के बाद ग्रामीणों को रविवार सुबह भी बिजली का इंतजार करना पड़ा। विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है।
आंधी के दौरान नुकसान आंधी के दौरान तेज हवाओं के साथ कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे धराशायी हो गए। सबसे अधिक नुकसान उमर्दा फीडर क्षेत्र में हुआ, जहां खंभे टूटने से सेमपरू, उमर्दा, कुढिना, भरखरा, निकारीपुरवा, मझिला, हरौलपुरवा समेत लगभग 60 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को पेयजल, घरेलू कार्यों और मोबाइल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.