आंधी ने छीनी छत, उजड़ गए आशियाने
कौशाम्बी, जून 10 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। नेवादा ब्लॉक के डहिया गांव में मंगलवार रात आई आंधी ने जमकर तबाही मचाई। आंधी के चलते दो कच्चे मकान धराशायी हो गए, जबकि कई लोगों के टीनशेड और छप्पर उड़ गए। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। वहीं लाखों रुपये की गृहस्थी और पशुधन का नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने राजस्व विभाग से मुआवजा और आवास की मांग की है। यह भी पढ़ें- आंधी से भारी तबाही, पेड़ से दबकर गाय की हुई मौत डहिया गांव निवासी घनश्याम अर्कवंशी पुत्र शिव प्रताप डंपर चालक हैं। घटना के समय वह काम के सिलसिले में बाहर गए थे, जबकि उनकी पत्नी चंद्रलेखा चार बच्चों आकाश, करन, सलोरी और राखी के साथ घर में सो रही थीं। रात में आई आंधी में उनका दो कमरों का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में दबने से चंद्रलेखा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बच्चे बाल-बाल बच गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.