उरई, अप्रैल 4 -- माधौगढ़, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के ग्राम कुरोंती में चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने चार घरों को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।दमकल कर्मियों व ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग से अनाज, कपड़ा,जलकर राख हो गया।कोतवाली क्षेत्र के कुरोंती निवासी इकबाल खां के चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग से कपड़े, अनाज,शादी का सामान जलकर राख हो गया। आग ने पड़ोसी सहजाद खां के घर को चपेट में ले लिया।तेज हवा के चलते आग ने बबलू खां, आवेद खां के घर को चपेट ले लिया। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया। आग से छप्पर, कपड़ा,अनाज, बर्तन जलकर राख हो गए। ...